फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers burnt the effigy of the state government

Kotdwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sun, 13 Aug 2023 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 13 Aug 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the state government
फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को बताया निराशाजनक
कहा-पूरा कोटद्वार आपदा प्रभावित, सीएम ने सिर्फ मालन और खोह पुल का दौरा किया
प्रभावितों को उचित मुआवजा देने, बिजली-पानी के बिल माफ करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। सीएम के दौरे को निराशाजनक बताते हुए महानगर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मालन और खोह पुल का दौरा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी। जबकि पूरा कोटद्वार क्षेत्र आपदा प्रभावित है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपदा में जिन प्रभावितों के भवन बहे हैं उन्हें दस लाख रुपये मुआवजा देने, उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने, अन्य प्रभावित परिवारों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने और उनके बिजली और पानी के बिल माफ की मांग करने की मांग की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि विगत 8 अगस्त को आई आपदा से 12 से अधिक मकान और कई वाहन बह गए जबकि कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को निराशाजनक बताया। साथ आरोप लगाया कि क्षेत्र की विधायक भी प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की घोषणा नहीं करा पाईं। सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी आपदा क्षेत्र का भ्रमण करना जरूरी नहीं समझा। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, मीना बछवाण, प्रीति सिंह, हेमचंद्र पंवार, नीरज बहुगुणा, सरदार महेंद्र सिंह, जनक भाटिया, सुनील दत्त सेमवाल, सुधा असवाल, विजय माहेश्वरी, दिलीप सिंह रावत, भारत सिंह नेगी और आशुतोष वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


फौरी राहत तक नहीं दे पाई सरकार
कोटद्वार। जिला कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आपदा प्रबंधन में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आई आपदा ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। कई लोगों के मकान आपदा में बह गए जबकि कई लोगों के घरों में मलबा और बाढ़ का पानी घुसने से सारा सामान खराब हो गया। प्रदेश सरकार प्रभावितों को फौरी राहत तक नहीं दे पाई है। बैठक में बलवीर सिंह रावत, प्रवेश रावत, राजा आर्य, सुरेंद्र गुसाईं, देवेंद्र कुमार, विनोद नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, जावेद, विजय नेगी और संजय डबराल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed