फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress holds protest in Bhrugukhal; MLA shown black flags.

Kotdwar News: भृगुखाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक को दिखाए काले झंडे

Tue, 22 Sep 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 22 Sep 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Congress holds protest in Bhrugukhal; MLA shown black flags.
कोटद्वार/यमकेश्वर। यमकेश्वर क्षेत्र के भृगुखाल में मंगलवार को छह सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोटद्वार के वरिष्ठ नेता विनोद डबराल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और तिरंगा लेकर बर्तन बजाए। इस दौरान क्षेत्र से गुजर रही यमकेश्वर विधायक को कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष मांगपत्र रखकर भृगुखाल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग की। इसके अलावा थनूर मोटर मार्ग पर डामरीकरण, चोपड़ा मंदिर तक सड़क निर्माण और झाड़ी सफाई की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ग्वाड़ी-बड्यूण मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने, ग्वाड़ी स्थित आईटीआई को दोबारा खोलने और थलनदी पॉलीटेक्निक में ट्रेड शुरू करने की मांग भी रखी। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह नेगी, आशीष बड़ोनी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, मुकेश बड़ोनी, विनोद सिंह, संपूर्ण सिंह, प्रवीन भट्ट, सुनील उनियाल, शैलेंद्र सिंह, पुनीत नेगी, अरविंद बिष्ट, मुकेश सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed