फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress demonstrated by blowing the effigy of the center

कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

Mon, 26 Aug 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated by blowing the effigy of the center
कोटद्वार। दिल्ली में संत रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर दलितों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी है कि दलितों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस देशभर में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। सोमवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित तहसील चौक पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने का आरोप लगाया। कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार हिंदुओं के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हुए राम मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर दलित समुदाय के हिंदुओं को नीचा दिखाने के लिए महापुरुषों के मंदिरों को तोड़कर समाज में वैमनस्य का भाव पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुतला दहन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस महिला अध्यक्ष रंजना रावत, महानगर अध्यक्ष शकुंतला रावत, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, विजय नारायण सिंह, महावीर सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, सतेंद्र सिंह रावत, मीना बछवाण, शहनाज शम्सी, हर्षिता, प्रीति, विनीता भारती, कमला शाह, वीरेंद्र सिह रावत, गणेश नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, मनवर सिंह आर्य, धीरेंद्र बिष्ट, चंद्रमोहन, बृजमोहन सिंह, राजे सिंह, विनोद नेगी, गबर सिंह, प्रदीप नेगी व बीडी नवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed