फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Commandant Devrani nominated for President's Medal Award

Kotdwar News: कमांडेंट देवरानी राष्ट्रपति पदक पुरस्कार के लिए नामित

Sun, 16 Aug 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 16 Aug 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Commandant Devrani nominated for President's Medal Award
कोटद्वार। सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी में तैनात ग्रास्टनगंज निवासी कमांडेंट प्रमोद देवरानी को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगन और मेहनत को देखते हुए आगामी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करने की सिफारिश गृह मंत्रालय से की गई थी। कमांडेंट प्रमोद देवरानी के कार्यकाल में विभिन्न सेवा अवसरों पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार ने उन्हें सराहनीय सेवा मेडल से आगामी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने का फैसला किया है। कमांडेंट प्रमोद देवरानी डीआर देवरानी के कनिष्ठ पुत्र हैं। उनकी पत्नी पूजा देवरानी कोटाबाग, रामनगर में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। बड़े भाई विनोद देवरानी बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के रूप में कार्यरत हैं। कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने वर्ष 2003 में सशस्त्र सीमा बल में प्रवेश लिया था और तब से अब तक देश के कई भागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed