{"_id":"681f9212f3457f7d650e8c51","slug":"clouds-rained-from-kotdwar-bhabar-to-the-mountains-debris-fell-on-the-roads-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-686497-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार भाबर से लेकर पहाड़ तक बरसे बादल, सड़कों पर आया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार भाबर से लेकर पहाड़ तक बरसे बादल, सड़कों पर आया मलबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर में शनिवार दोपहर को आंधी के बाद बादल जमकर बरसे। लैंसडौन, सतपुली, बीरोंखाल समेत समूचे पहाड़ी क्षेत्र में भी भारी बारिश हुई। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर कई जगह मलबा आ गया, कई जगह पुश्ते भी ढह गए। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने खुद ही सड़क पर पड़ा मलबा हटाकर यातायात सामान्य किया। कोटद्वार में करीब एक घंटे तक हुई बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। शहर के प्रमुख चौराहे झंडाचौक में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी।
दोपहर करीब दो बजे से पर्वतीय क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। बैजरो, स्यूंसी व बीरोंखाल क्षेत्र की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम सभा खैतोली के ऊपर अतिवृष्टि से कई मवेशियों के बहने की सूचना ग्रामीणों ने दी है। कई घरों में पानी भर गया। भारी बारिश से पूर्वी नयार नदी में जलस्तर बढ़ गया। नदी किनारे गए लोग जलस्तर देखकर किनारों की ओर दौड़ पड़े। सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत गुसाईं ने बताया कि अतिवृष्टि देखकर यह लग रहा था कि ऊपरी क्षेत्र में बादल फट गया। सतपुली, लैंसडौन और दुगड्डा क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई। बैजरो उफरेंखाल मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने की सूचना है।