फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cleanliness workers' strike postponed after talks with CM

सीएम से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

Wed, 28 Jul 2021 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness workers' strike postponed after talks with CM
कोटद्वार में हड़ताल खत्म होने के बाद मालगोदाम रोड पर जेसीबी की मदद से कूड़ा उठाते सफाई कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
11 सूत्री मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम इकाई की कई दिनों से चली आ रही हड़ताल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई है। बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों ने बैठक कर काम पर लौटने की घोषणा की। इसके बाद दोपहर तीन बजे से नगर में लगे कूड़े के ढेरों की सफाई का काम शुरू हो गया है। नगर निगम की ओर से नगर में पसरी गंदगी को उठाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं, जिससे सड़कों पर फैले कूड़े का निपटान जल्द से जल्द हो सके। कूड़ा उठने से नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नगर निगम में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री से वार्ता कर लौटे पदाधिकारियों ने वार्ता के दौरान हुए समझौते से सभी कर्मचारियों को अवगत कराया। संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलेंद्र गौडियाल, नगर निगम इकाई के अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि वार्ता के दौरान नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त कर मोहल्ला स्वच्छता कर्मियों को नगर निगम के अधीन करने, मोहल्ला स्वच्छता कर्मियों का मानदेय 8250 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने, नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के स्थायी नियुक्ति के लिए अन्य राज्यों की गाइडलाइन मंगाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। कहा कि मांगों के समाधान के लिए सरकार को एक माह का समय दिया गया है। इस मौके पर संरक्षक नरेंद्र घाघट, उपाध्यक्ष धीरज गोडियाल, सह उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, सचिव जितेंद्र गोडियाल, कोषाध्यक्ष अजय केशियाल, मुकेश गोडियाल, सह सचिव बीरेंद, संगठन मंत्री धर्मेंद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल से लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed