फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Christmas festival celebrated with pomp in Kotdwar and Lansdowne, special prayers were offered

Kotdwar News: कोटद्वार और लैंसडौन में धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व, विशेष प्रार्थनाएं हुईं

Thu, 26 Dec 2024 03:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Christmas festival celebrated with pomp in Kotdwar and Lansdowne, special prayers were offered

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मैथोडिस्ट चर्च व गाड़ीघाट स्थित बिशप हाउस मंगलवार रात को प्रभु यीशु के जन्म के गीतों से गूंज उठे।
बुधवार सुबह को भी दोनों चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान पास्टर इंचार्ज पास्टर ऐली प्रिंस व बिशप विन्सेंट नेल्लाइपरंबिल ने यीशु के आगमन की शुभकामनाएं देते हुए संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस शांति का प्रतीक है। यीशु ने हम सब के लिए इसलिए परेशानियों का सामना किया, ताकि हम उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर विश्व में शांति का पैगाम दें।
विज्ञापन

कहा कि प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव का 2025वां वर्ष है। रोम के फादर फ्रांसिस के निर्देशानुसार इसे विशेष जुबली जन्मोत्सव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुक्ति शमून कासमी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और निवर्तमान मेयर हेमलता नेगी ने ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैथोडिस्ट चर्च में सहायक पास्टर इंचार्ज विकास कुमार, मीडिया प्रभारी राजन चार्ल्स, देवेंद्र कुमार नेथन, सचिव अरुण चार्ल्स, पैट्रिक विलयम, जगतपाल सिंह, अनिल खीमान समेत पास्टर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
बिशप हाउस में फादर जार्ज, फादर पीटर, फादर जेरिन, फादर बाबू जार्ज, फादर बिनू, फादर स्टीफन, फादर जिंस आदि मौजूद रहे। उधर, प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के जौनपुर स्थित कार्यालय में भी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अमित सेमुएल व डेजी सेमुएल ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।


.



सेंट मेरी चर्च में मना क्रिसमस

लैंसडौन। छावनी नगर लैंसडौन में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चर्च में प्रार्थना सभा हुई ओर घंटे बजाकर व केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। सांता क्लॉज बने व्यक्ति ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। इस मौके पर फादर सैजो ने प्रभु यीशु के प्रेम व मानवता के संदेश को बताया। कहा कि आपसी प्रेम की भावना से ही देश का विकास संभव है। उनके प्रेम व मानवता के संदेशों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान सभी संप्रदाय के लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed