{"_id":"69186cc56c2887df1a0c1fbf","slug":"child-scientists-demonstrated-scientific-temper-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119827-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित की वैज्ञानिक सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित की वैज्ञानिक सोच
Sat, 15 Nov 2025 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 15 Nov 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कोटद्वार में जनपद स्तरीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल व पोस्टर प्रदर्शित करने के साथ ही नाटक प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी एवं कार्यक्रम संयोजक/मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्तवाल ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर बनाए गए मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट कार्य को उज्ज्वल भारत की स्पष्ट झलक बताया। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी ने प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया। जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसाईं ने विज्ञान महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञान महोत्सव में शामिल जनपद पौड़ी के 15 विकासखंडों से 400 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए और नाटक प्रस्तुत किए। इस दौरान समग्र शिक्षा पौड़ी के वित्त अधिकारी विद्याशरण, बीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद, बीईओ द्वारीखाल डॉ. सुरेंद्र सिंह, स्थल संयोजक एवं प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी, बीईएल कोटद्वार के सहायक महाप्रबंधक अनिल गुप्ता, उप महाप्रबंधक राजेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल, शिक्षक उमाकांत कुकरेती, असलम अंसारी, गिरीश खर्कवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
.
विज्ञान प्रदर्शनी में ये रहे विजेता
जूनियर वर्ग में सतत कृषि में अउराइका बल्ली के गौरव, अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक के विकल्प में राउप्रावि पुलिंडा की मीनाक्षी, हरित ऊर्जा में राइका कुलासू के अनुज, उभरती प्रौद्योगिकियां में राइका कुलासू के अंश, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में राउमावि गाडियूं के सुमित, स्वास्थ्य और स्वच्छता में माउंट कार्मल पाबौ के वेदांत, जल संरक्षण और प्रबंधन में राउमावि ढाढूखाल ने ऋषभ अव्वल रहे।
सीनियर वर्ग में सतत कृषि में अउराइका कण्वघाटी के उज्ज्वल, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में राइका थलीसैंण की श्वेता, हरित ऊर्जा में राइका पौड़ी की शिफात, उभरती प्रौद्योगिकियां में राइका सुखरो के रूपेश, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में अउराइका चौरीखाल की निशा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में राइंका सेंधीखाल के अंशुमन, जल संरक्षण और प्रबंधन में कैंट बोर्ड लैंसडौन के दिलबहादुर अव्वल रहे।