फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Child killed, 19 injured in three road accidents

तीन सड़क हादसों में बच्चे की मौत, 19 घायल

Fri, 11 Jun 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Child killed, 19 injured in three road accidents
सतपुली और समीपवर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को हुए तीन हादसों में एक बच्चे की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। हादसों में घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का हंस अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली, राजकीय चिकित्सालय सतपुली और सामुदायिक अस्पताल नौगांवखाल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पहला हादसा चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत एकेश्वर विकासखंड के पाटीसैंण-नौगांवखाल मोटर मार्ग पर ग्राम बमोली के पास हुआ। राजस्व उपनिरीक्षक रिंगवाडस्यूं रिंकज रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे पाटीसैंण से नौगांवखाल की ओर जाते हुए एक कार ग्राम बमोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में नितिन भारती (43), चंद्रप्रभा (37) पत्नी नितिन भारती और उनके बच्चे अभिनव (15) और अनुष्का (11) निवासी देहरादून घायल हो गए। ग्रामीणों ने चारों को संयुक्त चिकित्सालय नौगांवखाल पहुंचाया। अनुष्का को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा द्वारीखाल विकासखंड के सतपुली-पाटली-नैणी मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में वाहन में सवार एक बच्चे की मौत हो गई और 7 अन्य लोग घायल हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक लंगूर वल्ला अब्दुल हमीद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे वाहन सवारियों को लेकर सतपुली से नैणी की ओर जा रहा था। ग्राम शीला के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक मोहन सिंह के 10 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायल अंजली देवी (22) पत्नी मंदीप सिंह ग्राम गडिगांव, शकुंतला देवी (43) पत्नी वीरेंद्र सिंह ग्राम सिलड़ी, विशाल (20) पुत्र तिरुपति लाल ग्राम सीला, भगवती देवी (90) पत्नी राम सिंह ग्राम पाटली, चालक मोहन सिंह (48) पुत्र भजन सिंह ग्राम नैणी, सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह ग्राम नैणी, आदित्य (10) पुत्र मोहन सिंह ग्राम नैणी और भरत सिंह (63) पुत्र राम सिंह ग्राम पाटली सभी पट्टी लंगूर वल्ला को खाई से निकालकर द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली पहुंचाया। शकुंतला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना एनएच 534 पौड़ी हाईवे पर सतपुली बौंसाल के बीच मलेठीसैंण में हुई। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। वाहन में सवार 4 बच्चों समेत 6 लोग एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना में दंपती की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नजीबाबाद रेफर कर दिया गया। चिकित्साधिकारी सतपुली डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि वाहन रुद्रप्रयाग से नजीबाबाद जा रहा था। दोपहर एक बजे के आसपास सतपुली बौंसाल के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में अनीश (45) निवासी दुधाले गांव नजीबाबाद, मुमताज पत्नी अनीश (35) और उनके चार बच्चे बुजर (11), अक्षरा (10), अलीशा (7) और अरहान (1) समेत चालक नवल खन्ना (26) व अरविंद (28) दोनों निवासी अपर बाजार रुद्रप्रयाग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed