{"_id":"611a96bd8ebc3e42ee082945","slug":"cheers-of-bharat-mata-ki-jai-kotdwar-news-drn3876265181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता की जय के लगे जयकारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता की जय के लगे जयकारे...
विज्ञापन
कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों में 75वां स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति के जज्बे के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय... के जयकारे लगाए। सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। मेयर हेमलता नेेगी ने राष्ट्रगान और पुलिस गार्ड की सलामी के साथ कोटद्वार के मालवीय उद्यान में तिरंगा फहराया। वाल ऑफ काइंटनेस के कार्यक्रम में रश्मि सिंह ने झंडाचौक पर स्थापित 60 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।
तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में एएसपी मनीषा जोशी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। ऐतिहासिक झंडाचौक में भी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने ध्वजारोहण किया। जामा मस्जिद में वक्फ बार्ड के अध्यक्ष हाजी यासीन ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। उमरावनगर जन कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र देवरानी ने पार्क में राष्ट्र ध्वज फहराया। पूर्व सैनिक सेेेवा सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों ने अमर शहीद स्मृति दिव्यांग संस्थान शिब्बूनगर में तिरंगा फहराया। प्रोजक्ट हेल्प संस्था की ओर से झूला बस्ती स्थित दिव्यांग एजूकेशन सेंटर के बच्चों की कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्था के सचिव डेजी सेमुएल ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल और कलर बांटे। महिला रामलीला कमेटी की ओर से देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समिति की अध्यक्ष सरोज रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कोतवाली में पुलिस कर्मियों के बच्चों की खेलकूद, देश भक्ति के गीत संगीत पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें एएसपी मनीषा जोशी समेत पुलिस के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम किए प्रस्तुत
बलूनी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ज्ञान भारती स्कूल में प्रधानाचार्य मुन्नी रावत ने स्टाफ के साथ तिरंगा फहराया। स्कॉलर्स एकेडमी में प्रधानाचार्य एकता रावत ने तिरंगा फहराया। महिला पतंजलि ने तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। महर्षि विद्यामंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुसाईं ने ध्वजारोहण किया। एएसपी मनीषा जोशी ने 10वीं और 12वीं बार्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए बच्चों को पुरस्कृत किया। मदरलैंड एकेडमी में प्रधानाचार्य सुनील कुमार कोटनाला ने तिरंगा फहराया। आईएचएमएस संस्थान में एमडी जेएस नेगी ने ध्वजारोहण किया। बीजीयू, एवीन स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
आजादी के लिए बलिदान देने वालों का भावपूर्ण स्मरण
सतपुली, धुमाकोट और लैंसडौन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली/धुमाकोट/दुगड्डा। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील सतपुली में उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने झंडारोहण किया। वहीं नगर पंचायत सतपुली में अध्यक्ष अंजना वर्मा, थाना सतपुली में प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र सेमवाल, गांधी चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा में प्रमुख प्रीति देवी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात ब्लाक मुख्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया गया।
धुमकोट के थानसिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा में ध्वजारोहण के बाद समाज शास्त्र विभाग परिषद की ओर से ‘भारतीय समाज’ शीर्षक पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में रिंकी ने प्रथम, सुजाता ने द्वितीय और रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जीआईसी कोचियार में कार्यक्रम अधिकारी चंद्रमोहन ध्यानी की देखरेख में विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। दुगड्डा में नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान ने गांधी चौक में ध्वजारोहण कर आजादी के लिए त्याग व बलिदान करने वालों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर पद यात्रा और चार किमी. दौड़ आयोजित की गई, जिसमें सीनियर बालक वर्ग में अमन चौधरी ने प्रथम, नवीन ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में काजल, सपना, भारती, बालक जूनियर में प्रियांशु रावत, प्रियांशु, विवेक, बालिका वर्ग में वर्षा, जिया, भावना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए। लैंसडौन में आर्मी स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। खंड विकास कार्यालय जयहरीखाल में विधायक दिलीप रावत ने ध्वजारोहण किया। गांधी चौक में मुख्य अधिशासी अधिकारी शिल्पा ग्वाल ने ध्वजा रोहण किया। सिविल न्यायालय में सिविल जज शालिनी दादर ने ध्वज फहराया। तहसील में उपजिलाधिकारी अपर्णा-सजयौंडियाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान हुई क्रास कंट्री में दीपक बिष्ट प्रथम, सूरज सिंह द्वितीय, अर्जुन सिंह तृतीय रहे। वीआरदि लाइट ग्रुप ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गांधी चौक में आयोजित काव्य प्रतियोगिता में शिवानी, विकल्प, मानसी, भाषण प्रतियोगिता में अक्शरा अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल, अव्यांश गुप्ता, नृत्य प्रतियोगिता में चेल्सी, पांखुड़ी और अपेक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अधिशासी अधिकारी शिल्पा ग्वाल ने पुरस्कार प्रदान किए।