{"_id":"6a79d1c1994eb8f6f40c6f16","slug":"cheers-for-the-tricolour-echoed-from-simkhet-to-pabau-a-grand-rally-was-held-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125685-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सिमखेत से पाबौ तक गूंजा तिरंगे का जयघोष, निकाली भव्य रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सिमखेत से पाबौ तक गूंजा तिरंगे का जयघोष, निकाली भव्य रैली
Mon, 10 Aug 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय पाबौ के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सिमखेत से पाबौ तक भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। रैली में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक और मांटेसरी विद्यालय पाबौ के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. ऋचा जैन, डॉ. मनीष पंवार, डॉ. तनुजा रावत, डॉ. मुकेश शाह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. धनेंद्र, डॉ. धर्मेंद्र, देवराज, विजयेंद्र, सोनी, अनुराधा उपस्थित रहे। संवाद