फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CDO GC Gunwant heard the problems in the Government Janta Ke Dwar program

Kotdwar News: सीडीओ जीसी गुणवंत ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

Sat, 05 Apr 2025 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
CDO GC Gunwant heard the problems in the Government Janta Ke Dwar program
कोटद्वार। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल जीसी गुणवंत ने द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैंडूड़ी में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दाैरान दर्ज कुल 20 में से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवशेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को वनाग्नि सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खैंडूडी के राजस्व ग्राम खैंडूडी में कार्यक्रम में सीडीओ जीसी गुणवंत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने दुर्गाष्टमी के मौके पर कन्या पूजन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पेयजल, लोनिवि, शिक्षा विभाग, ऊर्जा निगम, खाद्य आपूर्ति, स्वजल एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। कुल प्राप्त 20 में से 12 शिकायतों का सीडीओ ने मौके पर निस्तारण किया। अवशेष 08 शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी सहायक निदेशक डेयरी विकास, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई कोटद्वार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट, बीईओ द्वारीखाल डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारीखाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजीत तोमर, ग्राम विकास अधिकारी ऋषभ कुमार, निवर्तमान प्रधान कविता देवी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन बीडीओ द्वारीखाल जयकृत सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed