{"_id":"61950a3acb6d4f13b81701cc","slug":"case-registered-in-case-of-murderer-attack-on-shopkeeper-one-arrested-kotdwar-news-drn396310652","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर कातिलाना हमले के मामले में मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर कातिलाना हमले के मामले में मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फतेहपुर के दुकानदार आसिफ (34) पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा घायल आसिफ के बड़े भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी आशुतोष रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि फतेहपुर के दुकानदार आसिफ पर जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी आशुतोष रावत निवासी पदमपुर कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया है। उसका दूसरा साथी सुनील द्विवेदी निवासी फतेहपुर फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल आसिफ के बड़े भाई जावेद हुसैन ने इस मामले में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच गुमखाल चौकी इंचार्ज एसआई मुकेश भट्ट को सौंपी गई है। एसएसआई रियाज अहमद ने बताया कि हमलावर युवक आसिफ की दुकान में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कोई जमीन दिखाने के बहाने उसे बाहर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने उस पर तमंचे से फायर भी किया, जिसमें आसिफ बाल-बाल बच गया। इस बीच शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए और स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।