{"_id":"dc1f86243e64d95cabbff4186f5d69d9","slug":"case-file-against-truck-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
कोटद्वार
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर रोड के मालन पुल पर शनिवार को स्कूटी सवार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मृतक की ओर से उसके कोटद्वार निवासी मामा उमाकांत देवरानी की ओर से रिपोर्ट कराई गई है। हादसे के बाद से फरार ट्रक चालक दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। ट्रक पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कलालघाटी चौकी में खड़ा करवा लिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह मालन पुल पर कौड़िया से मोटाढाक होते हुए एक ट्रक जशोधरपुर जा रहा था। जिसने मालन नदी के पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में ऋषिकेश के श्यामपुर गुमानीवाला निवासी हिमांशु थपलियाल (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने हल्दूखाता तिराहे पर रोक लिया था, लेकिन ट्रक चालक बिजनौर के जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।