फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Car collides with roadways bus on highway, two injured

Kotdwar News: हाईवे पर रोडवेज बस से भिड़ी कार, दो घायल

Sun, 19 Oct 2025 03:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 19 Oct 2025 03:30 PM IST
विज्ञापन
Car collides with roadways bus on highway, two injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। कोटद्वार से रामनगर जा रही रोडवेज डिपो की बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। वहीं, रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गड्ढे में उतर गई। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिलाया गया।
कोटद्वार रोडवेज डिपो का चालक राजेंद्र पयाल एवं परिचालक महेश चंद रविवार सुबह 6:30 बजे रोडवेज बस लेकर रामनगर के लिए निकला था। बस कौड़िया चेकपोस्ट से आगे बढ़ी थी कि नजीबाबाद की ओर से आ रही कार एवं रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे के नीचे गड्ढे में उतर गई। बस अनियंत्रित होने से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कार चालक निवासी पौड़ी गढ़वाल हाल दिल्ली 52 वर्षीय जितेंद्र सिंह और कार में ही सवार युवक 23 वर्षीय गगन सिंह को गंभीर चोटें आईं और दोनों कार में ही फंस गए। बस चालक, यात्रियों और राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया और हालत में सुधार होने पर दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची कौड़िया चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि बस चालक, परिचालक और यात्री सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि कार की गति काफी तेज थी। अनियंत्रित कार ही बस से आकर टकराई। बस में सवार यात्रियों को गंतव्य तक ले जाने के लिए डिपो से अन्य बस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed