फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Call of solidarity for Mahavijay in the election of Vis

विस चुनाव में महाविजय के लिए एकजुटता का आह्वान

Sun, 16 Feb 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Call of solidarity for Mahavijay in the election of Vis
भाजपा कोटद्वार नगर मंडल की बैठक में जिला कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की महाविजय के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार मंडल सभागार में नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। नवनिर्वाचित जिला मंत्री जंग बहादुर सिंह रावत, मंजू जखमोला और ममता देवरानी थपलियाल का स्वागत किया गया। जिला मंत्री जंग बहादुर रावत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर होने वाले कार्यक्रमों को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाया जाएगा। जिला मंत्री मंजू जखमोला और ममता देवरानी थपलियाल ने भी पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने और हर मोर्चे पर ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत ने जिला मंत्री का दायित्व हस्तगत करते हुए पार्टी संगठन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व भाबर मंडल अध्यक्ष मुकेश नेगी, मानेश्वरी बिष्ट, पंकज भाटिया, पूनम थपलियाल, अनिल बहुगुणा, अर्चना शर्मा, शशि नैनवाल, मीनू खान, कुलदीप रावत, हरीश खर्कवाल, विनय शर्मा, कृष्णा नेगी, रामकुमार अग्रवाल, राकेश मित्तल, सुरेंद्र बिजल्वाण, जितेंद्र नेगी, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed