{"_id":"571e49be4f1c1b3a64a9179c","slug":"burn-forest-of-dugadda-kotdwar-lensdon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा, कोटद्वार, लैंसडौन रेंज के धधक रहे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा, कोटद्वार, लैंसडौन रेंज के धधक रहे जंगल
अमर उजाला, दुगड्डा
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
ध्ाध्ाक रहे जंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग की सर्वाधिक दावाग्नि से प्रभावित रेंज दुगड्डा, लैसडौन और कोटद्वार रही है। मौजूदा समय में आग से फैल रहे जहरीले धुएं से मानव और निरीह वन्यजीव जंतुओं को प्रभावित हो रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र में लगी आग पर नियंत्रण करना विभाग के लिय चुनौती है। डाडामंडी, कांडाखाल, पौखाल, घाड़ क्षेत्र और कोटद्वार भाबर से सटे हुये जंगलों में दावानल का प्रकोप जारी है। घाड़ क्षेत्र के बांज बाहुल्य क्षेत्र चरेख का डांडा दावानल से जल चुका है।
विज्ञापन
मालन का उदगम क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित है। लैंसडौन रेंज का अधिकांश मार्ग दावानल से नष्ट को चुका है। यही नहीं गौजेटा, ईड़ा के निकटवर्ती जंगल, चरेख धरगांव मोटर मार्ग के दोनों जंगलों में आग लगी है। वन विभाग के नियंत्रण के प्रयास धरातल में सफल नहीं हो रहे है। इस संबंध में एसडीओ एमके बहुखंडी ने बताया कि निरंतर दावानल की घटनाओं से वह स्वयं अचंभित है। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही हे। अग्नि नियंत्रण कि लिये विभाग का प्रयास जारी है।
विज्ञापन