फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boongdhar village of Dugadda block struggling for basic facilities

Kotdwar News: बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा दुगड्डा ब्लॉक का बूंगधार गांव

Sat, 23 Nov 2024 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Boongdhar village of Dugadda block struggling for basic facilities

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुवा का तोक गांव बूंगधार आजादी के सात दशक बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव में वर्तमान में 22 परिवार निवास करते हैं, जिन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। गांव का पैदल रास्ता भी बरसात से खस्ताहालत है।
गांव में नई पेयजल योजना का लाभ न मिलने से गांव में पेयजल किल्लत बनी रहती है।
ग्राम पंचायत जुवा के तोक गांव की बसागत एक शताब्दी पहले हुई थी। ग्रामीणों ने आशियाना बनाने के लिए जुवा गांव के वाशिंदों से जमीन खरीदी थी। ऊंची पहाड़ी पर बसे इस गांव की मौजूदा स्थिति खस्ताहाल है। मुख्य मार्ग ऐता-चरेख मार्ग पर उमरैला गांव के निकट मोटर मार्ग से गांव तक कच्चा रास्ता है। करीब 500 मीटर मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया जारी है, जो बरसात में खस्ताहाल हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों को बरसाती गदेरे से होते हुए गांव तक करीब आधे किमी की खड़ी चढ़ाई कर आवाजाही करनी पड़ती है।
विज्ञापन

वर्तमान में बरसात से गांव तक पैदल रास्ता भी खस्ताहाल हो चुका है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, घर नल योजना भी शोपीस बनी हुई है। ग्रामीण पुरानी पेयजल योजना से किसी तरह अपने हलक तर कर रहे हैं। गांव में कुछ परिवारों के शौचालय भी नहीं हैं, जिससे उन्हें शौच के लिए जंगल जाना पड़ रहा है। जंगल जाने में वन्य जीवों का खतरा बना रहता है। गांव के कई परिवारों के पास पक्की गोशालाएं तक नहीं हैं। उक्त ग्रामीण प्लास्टिक की पन्नियां डालकर पशुपालन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण शाहीन खातून, फातिमा, मजीतन, निसार अली, नजीर अहमद आदि का कहना है कि ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रखना अनुचित है। उन्होंने प्रदेश सरकार से उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य इस्लाम अली का कहना है कि गांव के लिए पूर्व में बनाए गए पैदल रास्ते पशुओं की आवाजाही से दरक रहा है। ग्रामीणों को नई पेयजल योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। परिवार पृथक हुए कुछ परिवारों के शौचालय भी नहीं हैं। त्रिस्तरीय पंचायत के गठन के बाद ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

.



.

मामला संज्ञान में आया है। त्रिस्तरीय पंचायत के गठन के बाद ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।



- रुचि कैंत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा।

.

फोटो समाचार



जारी



जगमोहन सिंह रावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed