भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल के कोटद्वार पहुंचने पर यूपी उत्तराखंड बार्डर कौड़िया में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकाली।
रविवार शाम चार बजे से ही भाजयुमो कार्यकर्ता कौड़िया बैरियर पर एकत्र होने शुरू हो गए, यहां कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्गापुरी चौराहे पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, राज गौरव नौटियाल, रजनीश बेबनी, मोहित कंडवाल, मिलन बिष्ट, रवींद्र, राकेश बिष्ट, अशोक, आशीष नेगी, रजत मेहरा, राहुल मेहरा आदि मौजूद रहे।