{"_id":"5f96de188ebc3e9b987d7b8c","slug":"bjp-councilors-burnt-the-effigy-of-the-mayor-kotdwar-news-drn3602066130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षदों ने मेयर पर लगाया भेदभाव बरतने का आरोप, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षदों ने मेयर पर लगाया भेदभाव बरतने का आरोप, पुतला फूंका
विज्ञापन
भाजपा एवं उसके समर्थित पार्षदों ने मेयर हेमलता नेगी पर उनके वार्डों में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए सोमवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष उनका पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्षद नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। भाजपा पार्षदों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन भेजा है। उधर, मेयर ने उनके आरोपों को निराधार बताया।
भाजपा एवं उसके समर्थित पार्षदों ने कहा कि मेयर उनके वार्डों में विकास कार्यों को लेकर लगातार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही हैं। कहा कि गत फरवरी में निगम ने दो हजार लाइटें खरीदी थी। आठ माह बीतने के बाद भी वार्डों में लाइटों का वितरण नहीं किया गया है। गत मई में अनलॉक-1 के बाद प्रदेश के सभी नगर निगमों में कोविड गाइडलाइन के अनुसार बोर्ड बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोटद्वार नगर निगम में अभी तक बोर्ड बैठक आयोजित नहीं हुई है।
पुतला दहन करने वालों में सौरव नौडियाल, कुलदीप रावत, कमल सिंह नेगी, जयदीप नौटियाल, मनीष भट्ट, गायत्री भट्ट, रितु चमोली, लीला देवी, नीरूबाला खंतवाल, ज्योति सिंह आदि शामिल रहे। उधर, मेयर ने कहा कि निगम अधिकारियों को लाइटों के टेंडर के निर्देश दिए गए थे। 28 अक्तूबर को टेंडर की प्रक्रिया होने जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेसी पार्षद मेयर के बचाव में आगे आए हैं। कांग्रेसी पार्षद सूरज प्रसाद कांति, अनिल रावत, जगदीश मेहरा, विवेक शाह, राकेश बिष्ट, नईम अहमद ने भाजपा पार्षदों द्वारा मेयर का पुतला फूंकने का विरोध किया। कहा कि नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद बोर्ड की पांच बैठकें हुई हैं, लेकिन भाजपा के पार्षद स्वयं ही बोर्ड बैठकों से नदारद थे।