फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bironkhal Bulainu village due to heavy rains

Kotdwar News: अतिवृष्टि से बीरोंखाल बुलैंणु गांव में गोशाला बही, आवासीय भवन क्षतिग्रस्त

Fri, 18 Aug 2023 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Bironkhal Bulainu village due to heavy rains
बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडा मल्ला के तोक गांव बुलैंणु में शुक्रवार दिन में अतिवृष्टि से एक गोशाला बह गई। जबकि एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से चार परिवारों को गांव में ही किया शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य बाडाडांडा सरिता पोखरियाल और भाजयुमो के दुनाव मंडल अध्यक्ष दिनकर पोखरियाल ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे के करीब क्षेत्र में भारी बारिश शुरू हुई। देखते ही देखते आसपास के सभी नदी नाले उफान पर आ गए। इस दौरान बुलैंणु गांव में ग्रामीण हीरामणि की गोशाला बाढ़ में बह गई। जबकि उनका आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। महिपाल सिंह, चंद्र सिंह और मुरारी लाल के आवासीय भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं। घरों के आगे मलबा भरा हुआ है।
विज्ञापन




बारिश से सिमड़ी-कांडा सड़क पर कई जगहों पर मलबा आ गया। कंडूली बड़ी गांव के समीप मलबे में एक ट्रक फंस गया। घोड़पाला मल्ला से कांडा तल्ला के लिए पेयजल लाइन भी आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे कांडा तल्ला, कुशल कांडा, मरखोला मल्ला, मरखोला, बमणखोला, घुरदेवु गांव में पेयजल संकट बन गया है। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक शिव सिंह, उत्सव अग्रवाल, कानूनगो विनोद सिमल्टी और पूर्ति निरीक्षक शशिबाला ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। राजस्व उपनिरीक्षक शिव सिंह ने बताया कि हीरामणि समेत तीन अन्य परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से गांव में ही शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed