फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Birla campus students are not interested in writing!.

लेखन में रुचि नहीं रखते बिड़ला परिसर के छात्र!

Sun, 04 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Sun, 04 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Birla campus students are not interested in writing!.
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

गढ़वाल विवि प्रशासन की मानें तो बिड़ला परिसर के छात्र लेखन क्षेत्र में रुचि नहीं रखते हैं। इसी वजह से बिड़ला परिसर की पत्रिका निर्झरणी का तीन वर्ष से प्रकाशन नहीं हो पाया है। विवि डीएसडब्ल्यू बोर्ड का कहना है कि छात्रों की ओर से उत्कृष्ट रचनाएं नहीं मिलने पर पत्रिका का प्रशासन नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि में अध्ययनरत छात्रों की लेखन प्रतिभा को निखारने के लिए विवि के तीनों परिसरों में पत्रिका का प्रकाशन किया जाता है, जिसमें छात्रों के लेख, कविताएं और अन्य रचनाएं प्रकाशित की जाती हैं, साथ ही विवि की उपलब्धियों का भी प्रकाशन किया जाता है, लेकिन बिड़ला परिसर की पत्रिका निर्झरणी का पिछले तीन वर्षों से प्रकाशन नहीं हो पाया है। विवि प्रशासन पत्रिका प्रकाशन के लिए हर वर्ष प्रत्येक छात्र से शुल्क के तौर पर 80 रुपये वसूल रहा है।
विज्ञापन


छात्रा रुचिका का कहना है कि पत्रिका का प्रकाशन नहीं होने से लेखन क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र मायूस हैं। छात्रा मोहिता कहती हैं कि यदि परिसर की पत्रिका प्रकाशित होती तो उन्हें लेखन के क्षेत्र में बेहतर मंच मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, विवि के डीएसडब्ल्यू बोर्ड का कहना है कि विगत तीन वर्षों से पत्रिका प्रकाशन के लिए छात्रों की ओर से बेहतर रचनाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे पत्रिका का प्रकाशन नहीं हो पा रहा है। डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि इस वर्ष पत्रिका के प्रकाशन पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed