Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhajan Sandhya will be organised on 14th November on the birth anniversary of Shyam Baba.

Kotdwar News: श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर 14 नवंबर को सजेगी भजन संध्या

Thu, 12 Nov 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Bhajan Sandhya will be organised on 14th November on the birth anniversary of Shyam Baba.
कोटद्वार। श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 14 नवंबर, शनिवार को गोविंद नगर स्थित दीपक वेडिंग पॉइंट में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शाम 7:30 बजे श्री श्याम प्रभु की ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद बाबा का अलौकिक शृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

जन्मोत्सव के अवसर पर मध्य रात्रि में केक काटकर बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। भजन संध्या में रुद्रपुर के भजन प्रवाहक शुभम सक्सेना और रुड़की के दिनेश बजरंगी अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से बाबा का गुणगान करेंगे। बाबा का भव्य शृंगार रुड़की की श्री सांवरिया शृंगार सेवा की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सुनील कर्णवाल, सचिव नरेंद्र मित्तल और मीडिया प्रभारी संजय मित्तल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed