फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhabar's public got gift of two bridges

सुखरो और ग्वालगढ़ पर बनेंगे पुल, शिलान्यास आज

Tue, 10 Dec 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bhabar's public got gift of two bridges
ग्वालगढ़ गदेरा, जहां बनेगा अब डबल लेन पुल। - फोटो : KOTDWAR
पुराने हरिद्वार मार्ग (पनियाली-डिग्री कालेज-मवाकोट-कलालघाटी मार्ग) पर स्थित सुखरो नदी और ग्वालगढ़ गदेरे पर डबल लेन पुलों की स्वीकृति मिल गई है। इन दोनों पुलों के निर्माण का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत बुधवार 11:00 बजे इन दोनों पुलों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

वन मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रप्रकाश नैथानी ने बताया कि कोटद्वार भाबर की जनता को पुराने हरिद्वार मार्ग पर दो पुलों की सौगात मिलने जा रही है। ये दोनों पुल डबल लेन के बनेंगे। इन पुलों के बनने से कोटद्वार की मवाकोट और कण्वाश्रम क्षेत्र के लिए सुगम कनेक्टिविटी हो जाएगी। बताया कि कोटद्वार से मवाकोट के लिए सड़क तो बन गई थी, लेकिन पुल न बनने से लोगों को नदी में उतरकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। सुखरो नदी पर 90 मीटर स्पान डबल लेन पुल के लिए करीब 4.60 करोड़ और ग्वालगढ़ के लिए 30 मीटर स्पान पुल के लिए 1.77 करोड़ की स्वीकृति मिली है। बुधवार सुबह ध्रुवपुर में आयोजित एक समारोह में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत पुलों का शिलान्यास करते हुए कार्य प्रारंभ करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed