फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Being openly flirting with student tuition, assault.

ट्यूशन जा रही छात्रा से सरेआम छेड़खानी, मारपीट

Fri, 04 Nov 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार Updated Fri, 04 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Being openly flirting with student tuition, assault.

नजीबाबाद रोड के शिवालिक नगर में ट्यूशन पढ़ने आई बारहवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ एक युवक द्वारा सरेआम छेड़खानी और मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। छात्रा ने खुद कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे यहां न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि काशीरामपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी छात्रा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नजीबाबाद रोड पर ट्यूशन पढ़ने आई थी। शिवालिक नगर के पास वह अपनी सहेलियों के साथ ट्यूशन सेंटर जा रही थी, इतने में कौड़िया निवासी राहुल पुत्र मुन्नू सिंह आया और उसके साथ अश्लील इशारे करने लगा।
विज्ञापन


जब उसे टोका गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि शुक्रवार को दिन में आरोपी युवक राहुल को कौड़िया पुल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed