{"_id":"6abde8d45aab55139e02c513","slug":"bear-attack-in-nainidanda-kotdwar-woman-injured-while-grazing-goats-dies-during-treatment-in-ramnagar-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: घायल मंजू देवी की मौत, क्षेत्र में आक्रोश, झाड़ियों में घात लगाए बैठे भालू ने किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: घायल मंजू देवी की मौत, क्षेत्र में आक्रोश, झाड़ियों में घात लगाए बैठे भालू ने किया था हमला
Thu, 01 Oct 2026 10:34 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:34 AM IST
सार
बकरियां चराने गई 51 वर्षीय महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर की गई महिला ने बुधवार रात दम तोड़ दिया, जिसके बाद क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन
भालू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीडांडा ब्लॉक के ढंगलगांव में भालू के हमले में घायल महिला मंजू देवी की रामनगर में मौत हो गई। मंजू देवी को नैनीडांडा से प्राथमिक उपचार के बाद की रेफर किया गया था। मौत की खबर से क्षेत्र में आक्रोश है।
विज्ञापन
रामनगर में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं आक्रोशित क्षेत्रवासियों की ओर से खाल्यूडांडा बाजार में एकत्र होकर प्रदर्शन करने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय; आतापी-बातापी से जुड़ी है ये कथा
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार शाम को बकरियां चराते समय झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने ढंगलगांव निवासी मंजू देवी (51) पर हमला कर दिया था। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई थी।