फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BDC raging not reach officials at Head

अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के बीडीसी, प्रधान

Wed, 30 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 30 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की त्रैमासिक बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली के प्रति रोष जताते हुए सदन का बहिष्कार किया। ब्लाक प्रमुख छोटी देवी ने अफसरों के रवैये की शिकायत जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट से की। बाद में मनाने के बाद जनप्रतिनिधि सदन में लौटकर आए। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर ब्लाक की समस्याओं के प्रति उदासीन बने रहने का आरोप लगाया।

बुधवार को द्वारीखाल ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख छोटी देवी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक शुरू हुई, जिसमें 60 ग्राम प्रधान, 13 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने बीडीसी के औचित्य पर सवाल उठाते हुए बैठक से वाकआउट कर दिया, जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामा थमता न देख ब्लाक प्रमुख ने अधिकारियों के न पहुंचने की शिकायत फोन पर डीएम से की। डीएम के आश्वासन के बाद प्रमुख और ज्येष्ठ उपप्रमुख अर्जुन सिंह ने सदस्यों को शांत कराकर बैठक शुरू करवाई।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने राशन कार्डों पर राशन न मिलने पर आक्रोश जताया। कहा कि राज्य खाद्य सुरक्षा के लिए बनने वाले राशन कार्डों के लिए आय प्रमाण पत्रों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाने की जरूरत है। सदस्यों ने बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य से संबंधित पहले उठाई गई समस्याओं के निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। इस अवसर पर प्रधान मनमोहन दुदपुड़ी, प्रेमलाल बडोला, सोबन सिंह, मेहरबान सिंह बिष्ट, विनोद कुमार अमोला, भारत सिंह रावत और पदमेंद्र पयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed