फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Basketball competition made St. Therasas Sirmour

बास्केटबाल प्रतियोगिता में सेंट थेरासास बना सिरमौर

Mon, 10 Oct 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Mon, 10 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार में आयोजित बिजनौर डायसिस की कान्वेंट स्कूल बास्केटबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर के नाम रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कान्वेंट स्कूल नजीबाबाद व श्रीनगर के बीच खेला गया था। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया था।

विज्ञापन


सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल के खेल प्रशिक्षक विकास घिल्डियाल ने बताया कि कोटद्वार में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में बेस्ट स्कोरर का खिताब भी श्रीनगर के नाम रहा। श्रीनगर टीम के वरुण ने सेमीफाइनल मुकाबले में 31 बास्केट कर यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल श्रीनगर व नगीना के बीच खेला गया था, जिसमें श्रीनगर ने 31 के मुकाबले 55 से जीत दर्ज की थी। घिल्डियाल ने बताया कि फाइनल मुकाबला श्रीनगर और नजीबाबाद के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक इस मुकाबले में श्रीनगर से 24-27 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में धीरज रावत (कप्तान), वरुण ठाकुर (उपकप्तान), शिवम पांडे, दीक्षराज जगवाण, कुशाग्र पडियार, अभिषेक बिष्ट, धीरज बिष्ट, तनय डिमरी, पासर लिंगवाल, नमन चौहान, विकास घिल्डियाल आदि शामिल थे। टीम का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed