फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Banned single use plastic is being used indiscriminately

Kotdwar News: नगर में धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग

Thu, 30 Mar 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banned single use plastic is being used indiscriminately

विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार ने एक जुलाई, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में इसका प्रयोग बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।



आलम यह है कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। नगर निगम का अभियान भी खानपूर्ति तक सिमटा हुआ है। सख्ती न होने से लोग भी घर से थैला लेकर बाजार नहीं आ रहे हैं। दुकानदार भी उन्हें पॉलीथिन में ही सामान दे रहे हैं। फड़ों से लेकर फुटकर और थोक विक्रेताओं की दुकानों में इसका प्रयोग बेरोकटोक हो रहा है, जिससे शहर की गलियां, सड़क और नालियां प्लास्टिक के ढेर से पटे हुए हैं।
विज्ञापन


जब तक बनती रहेगी, होता रहेगा उपयोग

दुकानदारों का कहना है कि लोग घर से थैला लेकर ही नहीं आ रहे हैं। बिना पॉलीथिन के लोग सामान खरीदने के लिए तैयार नहीं होते, जिससे उन्हें मजबूरी में सामान पॉलीथिन में देना पड़ता है। सब्जी विक्रेता मुन्ना का कहना है कि यदि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन बैन करनी है, तो सरकार को पहले पॉलीथिन बनाने वाली फैक्ट्रियों को बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग प्रतिबंधित है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मार्च को नगर में स्वच्छता मशाल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दुकानदार भी पॉलीथिन में सामान देने से बचे। इस मामले में सख्ती बरती जाएगी।
- वैभव गुप्ता, नगर आयुक्त कोटद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article