{"_id":"5d6410d88ebc3e93b532a2ee","slug":"baluni-school-defeated-daffodil-in-the-inaugural-match-kotdwar-news-drn317581044","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. एडवोकेट राजेश भारद्वाज स्मृति अंतरविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. एडवोकेट राजेश भारद्वाज स्मृति अंतरविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित स्व. एडवोकेट राजेश भारद्वाज स्मृति अंतरविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्कूल की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सोमवार को मोटाढांग तल्ला स्थित विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित अंतरविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और शौर्य क्रिकेट एकेडमी के निदेशक अवतार सिंह चौधरी ने किया। प्रतियोगिता के शुुुभारंभ पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की बालक वर्ग की 24 और बालिका वर्ग की आठ टीमें प्रतिभाग करने बलूनी प्रांगण में पहुंची।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बलूनी पब्लिक स्कूल और डेफोडिल स्कूल के बीच खेला गया। इसमें बलूनी स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में डेफोडिल को 47 रन से हराया। दूसरे मैच में एसजीआरआर स्कूल ने हैप्पी होम पब्लिक स्कूल को पराजित किया। तीसरे मैच में बलूनी पब्लिक स्कूल ने आरपी पब्लिक स्कूल को हराकर अगले पायदान पर कदम रखा, जबकि चौथे मैच में एमकेवीएन ने बाल भारती स्कूल के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बलूनी ग्रुप अॅाफ एजुकेशन के प्रबंधक बिपिन बलूनी, बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, रोशन भारद्वाज, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार व पार्षद मनीष भट्ट सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
-फोटो