फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Baluni's students topped CBSE Green Olympiad

सीबीएसई ग्रीन ओलंपियाड में बलूनी के छात्र-छात्राएं अव्वल

Wed, 26 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Baluni's students topped CBSE Green Olympiad
बलूनी पब्लिक स्कूल के चार छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई ग्रीन ओलंपियाड में अव्वल प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय लौटने पर विद्यालय प्रबंधन ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. अनुराग ने बताया कि नई दिल्ली में सीबीएसई और एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट की ओर से ग्रीन ओलंपियाड का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें चार छात्रों ने यूपी स्टेट में अव्वल प्रदर्शन कर मेरिट प्रमाणपत्र हासिल किए। उन्होंने बताया कि कक्षा पांच के छात्र सार्थक कुमार ने जिला बिजनौर में प्रथम और प्रदेश में 223वीं रैंक प्राप्त की है। कक्षा आठ की छात्रा श्रेया उनियाल ने जिले में प्रथम प्रदेश में 266 रैंक, तनिष्का रावत ने जिले में द्वितीय और प्रदेश में 590वीं रैंक, कक्षा नौ के छात्र विवेक जदली ने जिले में प्रथम और राज्य में 198वीं रैंक प्राप्त की है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डा. नवीन बलूनी, डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज और पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed