{"_id":"68e2a429ffa7a04d4d0a1ff3","slug":"bal-bharti-kendriya-vidyalaya-convent-school-and-mkvn-reached-the-semi-finals-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119037-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बाल भारती, केंद्रीय विद्यालय, काॅन्वेंट स्कूल व एमकेवीएन पहुंचे सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बाल भारती, केंद्रीय विद्यालय, काॅन्वेंट स्कूल व एमकेवीएन पहुंचे सेमीफाइनल में
विज्ञापन
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति संस्था की ओर से इंटर कॉलेज मोटाढाक में शहीद मुकेश बिष्ट की स्मृति में चल रही 12वीं अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बाल भारती स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, काॅन्वेंट स्कूल व एमकेवीएन ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के इंचार्ज एवं बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्याम डांगी ने किया। पहले क्वार्टर फाइनल में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने गत वर्ष की विजेता आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में केंद्रीय विद्यालय ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में काॅन्वेंट स्कूल ने बीपीएस को 1-0 से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एमकेवीएन ने एवीएन को 2-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। निर्णायक की भूमिका शिवा चौधरी, अंकित नेगी, ऋतिक नेगी एवं इंद्र रावत ने निभाई। सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला बाल भारती एवं काॅन्वेंट स्कूल और दूसरा एमकेवीएन और केंद्रीय विद्यालय के मध्य खेल जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब के माध्यम से देवभूमि स्पोर्ट्स चैनल पर किया गया।
विज्ञापन
.
जारी
अशोक केष्टवाल