{"_id":"65fe85e3e31fca01040de7f9","slug":"attention-avoid-chemical-colors-on-holi-it-may-spoil-your-appearance-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-376887-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सावधान! होली पर केमिकल रंगों से बचें, बिगड़ सकती है सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सावधान! होली पर केमिकल रंगों से बचें, बिगड़ सकती है सूरत
विज्ञापन
कोटद्वार। होली के त्योहार को लेकर बच्चों व बुजुर्गों में उत्साह बना हुआ है। बाजार अनेक प्रकार के रंगों और होली के उत्पाद से सजा हुआ है। व्यापारी अपने उत्पादों को बेचने के लिए ग्राहकों के लिए लुुुभावनी छूट दे रहे हैं। लेकिन, खुशियों भरे त्योहार में जरा सी असावधानी और छूट का लालच आपकी सूरत बिगाड़ सकता है।
होली पर्व को लेकर बाजार में अबीर-गुलाल के अलावा कैमिकल से बने रंगों की भरमार है। कोटद्वार की हृदय स्थली झंडाचौक, स्टेशन रोड, बदरीनाथ मार्ग, देवी रोड, गंगादत्त जोशी मार्ग, मालिनी मार्केट, जिला परिषद मार्केट आदि बाजार सज गए हैं। इनमें से अधिकतर दुकानों में कैमिकल रंग बिक रहे हैं। दुकानदार एक पैकेट के साथ एक पैकेट फ्री का भी ऑफर दे रहे हैं। यह रंग सस्ता होने के कारण लोग इसे अधिक खरीद रहे हैं, लेकिन इन रंगों के चेहरे पर लगते ही त्वचा पर जलन होने लगती है। पक्का रंग होने के कारण यह आसानी से नहीं निकलता है। इस कारण कई लोगों के चेहरे पर दाने और चेहरा भी खराब हो सकता है। कई घुलने वाले रंगों में रेत की मिलावट होती है, जिससे स्कीन खराब होने की पूरी संभावनाएं बनी हुई है।
.
क्या कहते हैं डाॅक्टर
रंगों को खरीदते समय एक बूंद पानी के साथ हाथ पर रंग की जांच करनी चाहिए। त्वचा में जलन होने पर रंग को नहीं खरीदना चाहिए। होली के दिन चेहरे पर जलन होने पर तत्काल ठंडे पानी से चेहरे को धोना चाहिए। इसके बाद चिकित्सक को दिखाना चाहिए। रंग से आंखों को बचाने की जरूरत है। लोगों को हर्बल कलर का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
-डॉ. जेसी ध्यानी, वरिष्ठ फिजीशियन, राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार