फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Asha performed on demands

मांगों को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Asha performed on demands
सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा कार्यकर्ता यूनियन ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल और दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यकर्ता एकत्र हुई। धरना स्थल पर हुई सभा में यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि वर्ष 2006 से कार्यरत आशाओं का वेतन अभी तक तय नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आशाओं को दस हजार कोविड भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें अभी तक कोविड भत्ता भी नहीं मिल पाया है। प्रदर्शनकारियों में दुगड्डा ब्लाक की उपाध्यक्ष मीरा नेगी, रंजना कोटनाला, भागीरथी भंडारी, नीलम कुकरेती, प्रर्मिला गुसाईं, सुमित्रा भट्ट, माहेश्वरी देवी, तारा देवी, पूनम देवी, पदमा नेगी, दीपा रावत, मधु ममगाईं, मुन्नी देवी, सुमन रौथाण, कांति देवी, ऊषा देवी, संगीता रावत, बसंती रावत, रजनी देवी, रेखा देवी, उषा देवरानी, दिक्का देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed