{"_id":"5f19b6268ebc3e638a7f435f","slug":"asha-anganwadi-workers-honored-kotdwar-news-drn3509232195","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंत्री ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंत्री ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कोरोना संकटकाल में बेहतरीन कार्य करने के लिए 257 आंगनबाड़ी और 168 आशा कार्यकर्ताओं को 1100 रुपये की धनराशि एवं आयुर्वेदिक दवाई देकर सम्मानित किया।
लैंसडौन वन प्रभाग परिसर स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 2,82,700 रुपये और आशा कार्यकर्ताओं के लिए 1,84, 800 रुपये सहित आयुर्वेदिक काढ़ा भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना की चपेट में है। भारत में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी का बखूबी निर्वहन कर रही हैं।
-फोटो