फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Arya Samaj members took out Prabhat Pheri on the foundation day

स्थापना दिवस पर आर्य समाज सदस्यों ने निकाली प्रभात फेरी

Sat, 02 Apr 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj members took out Prabhat Pheri on the foundation day
आर्य समाज कोटद्वार ने अपना 148वां स्थापना दिवस हवन यज्ञ, ओम ध्वज फहराकर और प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे शहर के मुख्य मार्गों पर आर्य समाज से जुड़े सदस्यों और उनके परिजनों ने कोटद्वार के विभिन्न मार्गों पर भजन-कीर्तनों के साथ प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद आर्य समाज के प्रधान महेश वर्मा ने आर्य समाज परिसर में ओम ध्वज फहराया। इसके बाद हवन कुंड में वैदिक मंत्रोचार के बीच नौ दिवसीय पर्यावरण शुद्धि यज्ञ प्रारंभ किया।

आर्य समाज के पुरोहित पंडित रामवीर गौड़ ने कहा कि सर्वप्रथम चैत्र शुक्ल शनिवार संवत 1932 विक्रमी 10 अप्रैल सन 1875 को सर्वप्रथम महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म और समाज में फैली विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों को समाप्त कर वेदों के ज्ञान को जनमानस तक पहुंचाना है। इस अवसर पर उप प्रधान आशुतोष वर्मा, मन्नू ग्रोबर, महेश चंद्र वर्मा, हरीश वर्मा, सुशील गुप्ता, आनंद प्रकाश, हिमांशु अग्रवाल, विभू ग्रोवर, राजेंद्र ग्रोवर, अजय लक्ष्मी ग्रोवर, दीपक वत्रा, मीना अग्रवाल, शशि सिंघल, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed