{"_id":"6b0ab6f137f1b397a20f91db","slug":"pension-day-will-be-held-on-december-17-to-address-the-problems-of-pensioners-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128381-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 17 दिसंबर को होगा पेंशन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 17 दिसंबर को होगा पेंशन दिवस
Sat, 28 Nov 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की बैठक शाखा अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में पुराना सिद्धबली मार्ग स्थित पूर्व सैनिक लीग भवन के सभागार में हुई। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशन दिवस आयोजित करने और पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि उत्तराखंड शासन ने आठ अक्तूबर को जारी शासनादेश के तहत सभी जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को 17 दिसंबर को पेंशन दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पेंशनर्स की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया जाना है। इस संबंध में जिलाधिकारी और कोषाधिकारी को पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नए सदस्यों का स्वागत करने के साथ ही गोल्डन कार्ड से उपचार कराने के बाद चिकित्सा देयकों को समय पर जमा करने में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और कोषाधिकारी से मुलाकात कर पेंशनर्स की नियमित बैठकों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही अधिकारियों को 17 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठक में आमंत्रित किया।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में 94 दिनों तक हड़ताल पर रहने वाले सरकारी सेवकों की अनदेखी न करने की मांग भी उठाई। राज्य आंदोलन के दौरान सरकारी सेवकों ने 94 दिनों तक हड़ताल कर अनूठी मिसाल पेश की थी। ऐसे कर्मचारियों को भी आंदोलनकारी के रूप में उचित सम्मान और पहचान मिलनी चाहिए। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कोषाधिकारी से भी संपर्क किया।
इस दौरान जयवीर सिंह रावत, जयपाल सिंह रावत, चंद्रप्रकाश नैथानी, चित्रमणि देवलियाल, वीरेंद्र सिंह सजवाण, वीरेंद्र रावत, बृजमोहन ममगाईं, शंकर दत्त गौड़, राजेंद्र पंत मौजूद रहे।