फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anupam Kher and team leave for Mumbai after shooting the film.

Kotdwar News: फिल्म की शूटिंग कर अनुपम खेर और टीम मुंबई रवाना

Thu, 18 Apr 2024 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 18 Apr 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher and team leave for Mumbai after shooting the film.
लैंसडौन। 48 दिनों तक लैंसडौन में अपनी फिल्म तन्वी दि ग्रेट की शूटिंग के बाद फिल्म अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर बृहस्पतिवार सुबह अपनी टीम के साथ मुंबई रवाना हो गए। उनके साथ फिल्म अभिनेत्री शुभांगी दत्त, साउथ इंडियन फिल्म के सुपरस्टार अरविंद स्वामी भी मुंबई गए। अनुपम खेर ने फिल्म में सहयोग करने वाले यहां के सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन

अनुपम खेर लैंसडौन के जीएमवीएन पर्यटक आवास में रुके हुए थे। लैंसडौन प्रवास के दौरान उन्होंने यहां की प्राकृतिक छटा का खूब लुत्फ उठाया। अभिनेत्री शुभांगी दत्त और साउथ इंडियन सुपर स्टार अरविंद स्वामी ने भी लैंसडौन की खूबसूरती की सराहना की। अनुपम खेर बीते 8 मार्च को टीम के साथ लैंसडौन पहुंचे थे। 17 अप्रैल की देर शाम तक वे फिल्म की शूटिंग में लगे रहे। बुधवार शाम को उन्होंने डायरेक्शन टीम के सह निर्देशकों सुनील जरानी, शालिनी, परिनीत, अमन, ईशान, ज्योति यादव को शूटिंग को सफल बनाने में दिए गए योगदान के लिए उनका आभार जताया। कहा कि अभी 7 अन्य फिल्मों पर भी कार्य होना है। ऐसे में वह यहां फिर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed