{"_id":"691f016a11d73b6fd10741ad","slug":"annual-ritual-festival-at-shri-siddhabali-dham-from-december-5-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119933-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: श्री सिद्धबली धाम में वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव पांच दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: श्री सिद्धबली धाम में वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव पांच दिसंबर से
Thu, 20 Nov 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 20 Nov 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर धाम में आगामी पांच दिसंबर से तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव शुरू होगा। पहले दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर समिति महोत्सव की तैयारियों में जुट गई है।
सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी व महोत्सव समिति के महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार, पांच दिसंबर को सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक, सुबह 7:00 बजे मंदिर प्रक्रिया के बाद एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। सुबह 8:00 बजे सिद्धों के डांडा की यात्रा होगी। अपराह्न 3:00 बजे से नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। सिद्धबली मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। पहले दिन की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी होंगी।
दूसरे दिन शनिवार, छह दिसंबर को सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक, सुबह 7:00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। सुबह 11:00 बजे से गढ़वाली भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें वैदिक जागरण सम्राट एवं लोकगायक मंगलेश डंगवाल भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वरम व भारत माता मंदिर हरिद्वार के महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज होंगे।
विज्ञापन
तीसरे व अंतिम दिन रविवार, सात दिसंबर को सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक व सुबह 7:00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। सुबह 10:00 बजे गढ़वाली जागर व दोपहर 12:00 बजे सिद्धबाबा में सवामन रोट प्रसाद चढ़ाने के बाद प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 1:00 बजे से हिंदी भजन संध्या आयोजित होगी। प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज होंगे।