फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anger erupted when drinking water supply stalled for a week

एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने पर फूटा गुस्सा

Fri, 06 Nov 2020 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted when drinking water supply stalled for a week
जयहरीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत बांसी और गजवाड़ के सात गांवों में गत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों ने जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। एक सप्ताह के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, नरेंद्रपाल सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरजपाल सिंह नेगी की अगुवाई में ग्रामीण जल संस्थान के नजीबाबाद रोड स्थित कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव किया। कहा कि वर्ष 1994 में बनी बिलंगी-गजवाड़-बांसी योजना रखरखाव के अभाव में जर्जर हाल है। निर्माण के बाद से ही क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत नहीं होने से अधिकांश पाइप गल गए हैं। जगह-जगह लाइन लीकेज के कारण ग्रामीण गत दो साल से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। काफी देर तक ग्रामीण लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सहायक अभियंता संदीप चतुर्वेदी और जेई प्रेमचंद्र नैनवाल ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि पिछले दो वर्षों में पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए आपदा के साथ ही अन्य मदों में मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन बजट के अभाव में मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा सका। कहा कि इस वर्ष आपदा मद में डेढ़ लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। एक सप्ताह के भीतर पेयजल लाइन की मरम्मत करा पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी। घेराव करने वालों में पूर्व प्रधान नंदन सिंह, महिला मंगल दल की अध्यक्ष पार्वती देवी, मालती देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, कौशल्या देवी, मीनाक्षी देवी, जयकृत सिंह, करन सिंह, जय सिंह, मनोज द्विवेदी, प्रदीप घिल्डियाल, भगवती प्रसाद, जगदीश प्रसाद, भगत सिंह, डबल सिंह, बलवंत सिंह, सुल्तान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed