फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anger erupted against the government in the meeting of Uttarakhand Kranti Dal, demand to hold elections on time

Kotdwar News: उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, चुनाव समय पर कराने की मांग

Wed, 04 Dec 2024 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted against the government in the meeting of Uttarakhand Kranti Dal, demand to hold elections on time

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निकाय, पंचायत और सहकारी समितियों के चुनाव समय पर नहीं कराने पर प्रदेश सरकार की निंदा की।



बुधवार को शिब्बूनगर स्थित संगठन के कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि पंचायत, स्थानीय निकाय और सहकारी समिति लोकतंत्र के आधार हैं। प्रदेश सरकार ने इन संस्थाओं का तय समय पर चुनाव न कराकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपने अधीन किया है। उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद पांच वर्ष पूर्व भाबर और सनेह क्षेत्र के 73 गांवों को नगर निगम कोटद्वार में शामिल किया गया था। उन्होंने सरकार से पंचायत, स्थानीय निकाय और सहकारी समितियों के विकास व संरक्षण के लिए काम करने की मांग की।


कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सहकारी समितियाें के चुनाव को बार-बार टालना गैरकानूनी है। केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के चुनाव से पहले ही चुनाव की योजना बन जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न कर सरकार ने गैर लोकतांत्रिक कार्य किया है। बैठक में सत्यपाल सिंह नेगी, जगदीपक रावत, प्रवेशचंद्र नवानी, हरीश द्विवेदी, भारत मोहन काला और राजेंद्र पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed