फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   alternate power supply in a pinch

चुटकी में मिलेगी वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति

Sat, 23 Apr 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन

अब 132 केवी ऋषिकेश-श्रीनगर और सतपुली-श्रीनगर विद्युत लाइन मेें फाल्ट आने पर विद्युत आपूर्ति बहाल होने में घंटों नहीं लगेंगे। खंदूखाल 132 केवी विद्युत सब स्टेशन चालू कर दिया गया है। दोनों हाईटेंशन विद्युत लाइनों को खंदूखाल से जोड़ा जा रहा है। खंदूखाल विद्युत सब स्टेशन के काम करने से पहाड़ में वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति मात्र आधे घंटेे में बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन


घने जंगलों से आ रही ऋषिकेश-श्रीनगर लाइन साढ़े तीन दशक पुरानी है। जर्जर हो चुकी इस लाइन में अक्सर फॉल्ट आने से गढ़वाल के पहाड़ी जिलों  टिहरी व पौड़ी (आंशिक), चमोली और रुद्रप्रयाग जिले की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। ऐसी स्थिति में सतपुली-श्रीनगर विद्युत लाइन से इन जिलों में वैकल्पिक आपूर्ति की जाती है। विद्युत आपूर्ति को परिवर्तित (चेंजओवर) करने में तीन घंटे से अधिक समय लग जाता है। इसके अलावा बीच-बीच में तकनीकी दिक्कत आती रहती है।
विज्ञापन


इस समस्या से निजात पाने के लिए दोनों लाइनों को खंदूखाल विद्युत सब स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। किसी भी एक लाइन में फाल्ट आने पर तत्काल वैकल्पिक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा पारेषण निगम (पिटकुल) के सहायक अभियंता ज्योर्ति भास्कर रावत ने बताया कि खंदूखाल विद्युत सब स्टेशन ने काम करना शुरू कर दिया गया है। अब श्रीनगर-ऋषिकेश विद्युत लाइन में फाल्ट आने पर आधा घंटे मेें ही सतपुली लाइन से वैकल्पिक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। पहले ऋषिकेश लाइन श्रीनगर स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन तक सीधे आती थी। अब यह ऋषिकेश से खंदूखाल जुड़ जाएगी।

आज से 132 केवी सिमली लाइन में भी दौड़ेगा करंट
श्रीनगर। 132 केवी अलावा श्रीनगर-सिमली विद्युत लाइन में सोमवार से करंट दौड़ने की उम्मीद है। इस लाइन के चालू होने से चमोली जिले में लो वोल्टेज और ओवरलोड से फॉल्ट आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

चमोली  जिले में स्थित सिमली में ऊर्जा निगम काफी पहले 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कर चुका था। वन विभाग से लाइन बिछाने के लिए अनुमति मिलने में देरी से पांच-छह साल से मामला लटका रहा। चमोली में अभी तक 66 केवी विद्युत लाइन से काम चलता रहा। जबकि यहां हर साल लोड बढ़ता रहा। लंबी प्रतीक्षा के बाद पिटकुल ने 132 केवी विद्युत लाइन लाइन बिछाई है।


साढ़े घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
श्रीनगर। श्रीनगर-ऋषिकेश विद्युत लाइन व श्रीनगर-सतपुली विद्युत लाइन को जोड़ने और श्रीनगर-सिमली विद्युत लाइन को रविवार को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। इस वजह से रविवार सुबह 7.30 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले में विद्युत आपूर्ति बाधित  रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed