फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Along with the killing of Ravana, Pauri echoed with the praises of Shri Ram, effigy was burnt.

Kotdwar News: रावण वध के साथ ही श्रीराम के जयकारों से गूंजा पौड़ी, हुआ पुतला दहन

Sat, 12 Oct 2024 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Along with the killing of Ravana, Pauri echoed with the praises of Shri Ram, effigy was burnt.
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। सस्कृति नगरी पौड़ी के साथ ही पाबौ, थलीसैंण सहित अन्य क्षेत्रों में असत्य पर सत्य की जीत के रूप में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय पौड़ी की रामलीला के 124वें मंचन के तहत विजयदशमी पर राम-रावण युद्ध देखने भारी संख्या में शहरवासी रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान रावण वध के साथ रावण के पुतले को जलाया गया, जिसे धू-धू कर जलता देख सभी ने इस पर्व की खुशियां मनाई।
विज्ञापन

रामलीला में भगवान श्रीराम व लंकापति रावण के बीच तीखे संवादों के सुन दर्शकों ने दोनों किरादारों के अभिनय की सराहना की। अपने संवाद के माध्यम से भगवान राम लोगों से रावण के कुकृत्यों से सबक लेने का संदेश देते हैं। वहीं दोनों पात्रों संवादों के बाद राम- रावण का युद्ध शुरू होता है। अंत में भगवान श्रीराम के धनुष से निकले वाण से असत्य पर सत्य की विजय के साथ ही लंकापति रावण का वध होता है।
विज्ञापन

रावण के वध होते पौड़ी जय श्रीराम के जयघोष गूंजने उठा। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि पौड़ी में रावण का 32 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया था। बताया कि पौड़ी में केवल रावण के पुतले को जलाए जाने की परंपरा है। वहीं पाबौ व थलीसैंण में लोगों ने विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया। साथ ही श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed