{"_id":"609144e18ebc3e47ec48c4a2","slug":"all-teachers-should-be-vaccinated-before-applying-covid-duty-kotdwar-news-drn3779728150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड ड्यूटी लगाने से पूर्व सभी शिक्षकों का हो वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड ड्यूटी लगाने से पूर्व सभी शिक्षकों का हो वैक्सीनेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ ने मई में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को कोविड ड्यूटी से मुक्त रखने और कोविड ड्यूटी से पूर्व सभी शिक्षकों का वैक्सीनेशन करने की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत और महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि डीएम 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं मई अंत में होने की संभावना है। इसके तहत सभी शिक्षक छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं। साथ ही परीक्षकों द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित कार्य को संपादित किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। आए दिन देश में भारी जानमाल के नुकसान होने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ज्ञापन में माध्यमिक शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से मुक्त रखने, कोविड ड्यूटी कर रहे सभी शिक्षकों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज देने, शिक्षकों को मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट समेत सभी बचाव सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई है।