फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Agniveer recruitment rally begins; 1100 youths from Chamoli participated on the first day.

Kotdwar News: अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, पहले दिन चमोली के 1100 युवाओं ने किया प्रतिभाग

Thu, 15 Jan 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment rally begins; 1100 youths from Chamoli participated on the first day.
चमोली जिले के 1148 युवाओं ने किया था भर्ती के लिए पंजीकरण
विज्ञापन

कोटद्वार। गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पहले दिन अग्निवीर जीडी के पदों के लिए चमोली जनपद के पंजीकृत 1148 में से 1100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
बृहस्पतिवार सुबह कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली में पहले दिन चमोली के युवाओं ने भाग किया। भर्ती रैली के लिए रात 2:00 बजे से ही प्रवेश स्थल काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती मैदान में ले जाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने फिजिकल यानी शारीरिक मापदंड में अपना दमखम दिखाया। सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए जाएंगे। सेना के विशेषज्ञ शारीरिक दक्षता और शिक्षा विभाग के कर्मचारी उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच करेंगे। इसके बाद चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सेना दिवस के मौके पर शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन अग्निवीर जीडी के पदों के लिए 1100 से अधिक उम्मीदवारों ने उत्सुकता से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
आज करेंगे चमोली के युवा प्रतिभाग
अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन शुक्रवार को चमोली जनपद के 1146 युवा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed