फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   aging on the Commission not to implement pay employee.

वेतन आयोग लागू न करने पर भड़के कर्मचारी

Sun, 04 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Sun, 04 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोटद्वार और दुगड्डा शाखा की बैठक में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को शीघ्र राज्य में लागू किए जाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने लंबे समय से चल रही वेतन विसंगतियों को ठीक करने की मांग पर कार्रवाई न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


रविवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि सरकार को राज्य में सातवां वेतन आयोग को लागू करना चाहिए। सरकार को इससे पूर्व छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर कर शासनादेश जारी करना चाहिए। कहा कि अभी भी कई विभागों की ओर से वेतन विसंगति समिति को विसंगतियों के प्रकरण नहीं भेजे गए हैं, जिससे इसका शासन स्तर पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस विषय में पांच सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की लंबे समय से वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर गंभीर नहीं है। शीघ्र इस पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर परिषद आंदोलन को बाध्य होगी। प्रांतीय संगठन मंत्री वीर सिंह घाघट ने समस्त विभागों में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित तर सातवें वेतन का लाभ दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला मंत्री नरेश सिंह, कृषि कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, मंडलीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह गोडियाल, भारत सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह चौहान, आलोक माहेश्वरी, मेहर सिंह, रमेश कठैत, सुरेश चंद्र, रेनू जदली, सरस्वती जोशी, चंद्रकांता, महेश चंद्र नौरियाल, बसुंधरा नेगी, सुमन रावत, थान सिंह नेगी, मुनेश कुमार आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed