फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Advocate who got the accused punished in Rampur Tiraha incident case honored

Kotdwar News: रामपुर तिराहा कांड केस में आरोपियों को सजा दिलाने वाले अधिवक्ता सम्मानित

Sun, 24 Mar 2024 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 24 Mar 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Advocate who got the accused punished in Rampur Tiraha incident case honored
उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा की ओर से तहसील स्थित विधि भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रामपुर तिराहा कांड के पहले केस में दो आरोपियों को सजा दिलाने व अन्य मामलों की पैरवी जारी रखने पर नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमन शाह और उनके सहयोगी मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और कपिल चौहान को सम्मानित किया गया।

नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमन शाह ने कहा कि मामला तीस साल पुराना होने के साथ ही आरोपी उच्च पदों पर आसीन और ऊंची पहुंच वाले हैं। लोग यह समझते थे कि हम कमजोर हैं लेकिन पहले ही केस में उनका यह भ्रम टूट चुका है। हमें एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे भी जारी रखना है। कहा कि मुजफ्फरनगर बार एसोसिएशन यदि इस मामले में सहयोग नहीं करती तो यह लड़ाई जितनी असंभव थी। मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने कहा कि अभी एक ही केस में फैसला आया है। दो अन्य में फैसला आना बाकी है। कहा कि सजा पाए अपराधी हाईकोर्ट में अपील कर जमानत पाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में हमें एक समिति का गठन कर हाईकोर्ट में सशक्त पैरवी करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एक अन्य केस में 29 मार्च को फैसला सुनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय पंत व संचालन मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र रावत ने किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद कंडवाल, जगमोहन सिंह बिष्ट, रमेश भंडारी, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, राजेंद्र नेगी, राकेश लखेड़ा, संजय कश्यप और मनमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed