फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aditya Aggarwal became president and Hrithik Bhatia became secretary of Leo Club.

Kotdwar News: आदित्य अग्रवाल अध्यक्ष और रितिक भाटिया बने लियो क्लब के सचिव

Sat, 12 Oct 2024 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Aditya Aggarwal became president and Hrithik Bhatia became secretary of Leo Club.

विज्ञापन
कोटद्वार। लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी के सदस्यों की बैठक में नए लियो क्लब के गठन के संबंध में चर्चा करते हुए इसकी रूपरेखा तैयार की गई। शुक्रवार रात हुई बैठक में नया लियो क्लब बनाने पर सहमति जताई गई। क्लब के वरिष्ठ सदस्य डाॅ. एसके खट्टर ने लियो सदस्यों को लायनिज्म के बारे में बताया। क्लब सचिव रोहित बत्ता ने लियो क्लब के बायलॉज से अवगत कराया। उन्होंने लियो सदस्यों को सामाजिक कार्यों में रुचिपूर्ण भागीदारी के लिए प्रेरित किया। लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी की ओर से लियो क्लब का गठन किया गया। जिसमें आदित्य अग्रवाल को अध्यक्ष, रितिक भाटिया को सचिव और शिवम बंसल को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। डाॅ. एसके खट्टर, अवधेश चमोली और भीष्म सिंह को को-ऑर्डिनेडर नियुक्त किया गया।




लायंस क्लब अध्यक्ष राजेश बत्रा, सचिव रोहित बत्ता, लियो चेयरपर्सन भीष्म सिंह ने लॉयन डिस्ट्रिक्ट पिन पहनाकर नवनियुक्त लियो टीम का स्वागत किया। इस मौके पर हितेष गोयल, प्रशांत रस्तोगी, ब्रिजेश, अमित जैन, अरविंद बंसल, डाॅ. अशीष अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, सारांश बंसल, इंद्रेश भाटिया, आशीष अग्रवाल और विशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed