फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Actress Urvashi

Kotdwar News: दक्षिण भारतीय फिल्मों में छाया उत्तराखंड की उर्वशी का जादू

Sun, 04 Dec 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Actress Urvashi
सिंग साब द ग्रेट, पागलपंती, वर्जिन भानुप्रिया, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आई हुई हैं। जयहरीखाल में अपने बुआ के बेटे के विवाह समारोह में पहुंची उर्वशी ने बताया कि इन दिनों वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से विशेष स्नेह मिला है, इसके लिए वह सदा आभारी रहेंगी।
विज्ञापन

जयहरीखाल के सकमुंडा गांव की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला यहां अपने बुआ के बेटे (भाई) के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। यहां प्रशंसकों की भीड़ ने उर्वशी को घेरे रखा। उर्वशी ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया, उनके साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। विवाह स्थल पर पूरे रीति रिवाज के दौरान उर्वशी अपनी मां माता मीरा रौतेला व पिता मनवर सिंह के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन

यहां एक मुलाकात में उर्वशी ने बताया कि 2013 में आई उसकी पहली हिंदी फिल्म सिंग साब द ग्रेट थी। इसके बाद सनम रे, पागलपंती, हेट स्टोरी 4 फिल्मों में उसका अभिनय सराहा गया। इन दिनों वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त है। बड़े बजट वाली राम पोथिनेनी की फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश में वह उसकी पत्नी की भूमिका में हैं। इसमें वह एक साधारण महिला के रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा भी उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्में साइन की हैं। निर्देशक सुशी गणेशन निर्देशित सूरज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म दिल है ग्रे में वह विनीत सिंह व अक्षय ओबेरी के साथ दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई भाषाओं में रिलीज होंगी उनकी फिल्में
अपनी आगामी फिल्मों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मोहन भारद्वाज निर्देशित फिल्म काला गुलाब साइन की है। यह एक द्विभाषी फिल्म है, जिसे हिंदी और तेलगू दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है। जोसेफ डी सामी और जेराल्ड एरोकियाम द्वारा अभिनीत तमिल भाषा की एक फिल्म भी साइन की है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह भी बड़े बजट की फिल्म है। जो हिंदी, कन्नड़ तेलगू, मलयालम के साथ तमिल में रिलीज होेगी। इस फिल्म में वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में हैं।

आइटम सांग को मिले दो करोड़ व्यूज
उर्वशी बताती हैं कि उसके गाने बॉस पार्टी को दो करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह उसके लिए खुशी की बात है। उर्वशी रौतेला और अभिनेता चिंरजीवी का आइटम नंबर बॉस पार्टी गाना बीते 22 नवंबर को रिलीज हुआ है। यह फिल्म वॉल्टेयर वीरैया का गाना है। इस वीडियो का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उर्वशी ने बताया कि इस फिल्म के जरिये उसने तेलगू फिल्मों में प्रवेश किया है। मेगास्टार चिंरजीवी और निर्देशक बॉबी कोल्ली की फिल्म वॉल्टेयर वीरैया अगले साल रिलीज होगी। रवि तेजा और श्रुति हसन भी इसमें मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed