अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कोटद्वार इकाई की ओर से शनिवार से मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मतदाता जागरूकता पोस्टर का विमोचन पदमपुर सुखरो कार्यालय में किया गया।
एबीवीपी के जिला संयोजक तरुण ईष्टवाल ने अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेशभर में अभाविप उत्तराखंड लोकतंत्र के महापर्व को मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मनाती है। इसके तहत सभी कार्यकर्ता मतदाताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। मजबूत लोकतंत्र एवं सशक्त उत्तराखंड, शत प्रतिशत मतदान, यही है विद्यार्थी परिषद का आह्वान..., देश के विकास में दें अपना योगदान, हर हाल में करना है अपना योगदान... के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नगर विस्तारक मृदुल भट्ट ने बताया कि कोटद्वार इकाई वॉल पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक की ओर से मतदान का महत्व बताया गया। बैठक में प्रांत राष्ट्रीय कला सह संयोजक आशीष केष्टवाल, कालेज इकाई अध्यक्ष अनुराग कंडवाल, आकाश रावत, शिवांशु शाह, पलक राठी, स्वाति गैरोला, तनीषा रावत, यश गुप्ता और सिद्धार्थ जदली आदि मौजूद थे।